बिहार
समस्तीपुर: सिंघीया में मुंबई से आये अधेड़ की मौत, था कोरोना पॉजिटिव
By Deshwani | Publish Date: 21/6/2020 7:44:07 PMसमस्तीपुर। उमेश काश्यप। समस्तीपुर में रविवार को एक साथ 24 कोरोना पॉजिटिव पाया गया। जिसके साथ ही जिले को कोरोना पॉजिटिव मरीजो की संख्या 232 हो गयी। वही सिंघीया ब्लॉक के सिंघीया गांव में मुंबई से आये एक अधेड़ की तीन दिन पूर्व मौत हो गयी थी, जो जांच के बाद कोरोना पॉजिटिव पाया गया। अधेड़ की मौत के बाद शव को प्रशासन ने कब्जे में लेकर सदर अस्पताल भेज दिया था। जहां उसका सैम्पल लिया गया, जो पॉजिटिव पाया गया। इसके बाद सिंघीया गांव में हड़कंप मच गया है।
वही समस्तीपुर पुलिस केंद्र में भी दो कोरोना पॉजिटिव मिला, जो कोरोना पॉजिटिव के संपर्क में आये थे। इसके अलावे खानपुर व वारिसनगर ब्लॉक में सात सात नया कोरोना पॉजिटिव मरीज मिला है। उक्त मरीज दिल्ली व हैदराबाद से आया था। जबकि रोसड़ा ब्लॉक के पांच मरीज, दिल्ली, गुवाहाटी व गाजियाबाद से आया था। जबकि एक मरीज बिथान में भी पॉजिटिव पाया गया है।जिला में कोरोना मरीजो की बढ़ती संख्या से भय का माहौल बनता जा रहा है।