बिहार
समस्तीपुर: कल्याणपुर थाना के मिर्जापुर गांव में डकैतों ने बंधक बनाकर घर मे किया लूट-पाट
By Deshwani | Publish Date: 5/6/2020 8:59:41 PMसमस्तीपुर। संवाददाता। विश्व कोरोना महामारी के बावजूद आपराधिक घटना में कमी नही आ रही है। हत्या, लूट जैसी कई घटनाएं लगातार हो रही है। इस दौरान गुरुवार की रात जिला के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के मिर्जापुर गांव में विनोद झा के घर पर डकैतों ने छत से सीढ़ी के रास्ते घर मे अपराधी प्रवेश किया और गृह स्वामी को बंधक बनाकर घर मे लूट पाट की घटना को अंजाम दिया।
अपराधी लाखों की सामान और कैश लेकर आसानी से फरार हो गया। शुक्रवार की सुबह एक किसान को खेत में टूटा हुआ मोबाइल भी मिला। घटना की सूचना पर कल्याणपुर पुलिस घटनास्थल पर जांच की। हालांकि अभी तक कोई गिरफ्तारी नही हो पाई है।