बिहार
समस्तीपुर में फिर मिला कोरोना पॉजिटिव, जिला में मरीजों की संख्या हुई 12
By Deshwani | Publish Date: 16/5/2020 3:19:36 PMसमस्तीपुर। उमेश काश्यप। समस्तीपुर जिले में कोरोना वायरस से संक्रमित पॉजिटिव मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही। जिले के उजियारपुर ब्लॉक में शनिवार को फिर एक नया मरीज मिला, जिसका रिपोर्ट पॉजीटिव आया है। सीएस डॉ आरआर झा ने बताया कि उजियारपुर में एक और पॉजिटिव मरीज मिला है। इसके साथ ही उजियारपुर में पॉजिटिव मरीजों की संख्या दो हो गयी। जबकि जिला में कुल पॉजिटिव मरीजों
की संख्या 12 पहुंच गई है।
मिली जानकारी के अनुसार उजियारपुर का रहने वाला संक्रमित मरीज पिछले दिनों गुजरात से लौटा था। इसके बाद क्वरंटाइन में रखा गया था। जहां पर लक्षण मिलने के बाद सैंपल लिया गया था। पॉजिटिव रिपोर्ट आने के बाद उसे शहर के एक होटल बने कोविड19 आइसोलेशन सेंटर में रखा गया।
बतादें की जिला में इससे पहले 13 मई को पटोरी में एक व उजियारपुर में एक, 11 मई को पूसा के एक, 10 मई को बिथान में एक, छह मई को रोसड़ा में छह और चार मई को विद्यापतिनगर के एक मरीज की पहचान हो चुकी है।