बिहार
समस्तीपुर के विभिन्न क्षेत्रों में हुई अगलगी से कई घर जलकर राख, लाखों की संपत्ति की हुई क्षति
By Deshwani | Publish Date: 15/5/2020 6:03:14 PMसमस्तीपुर। उमेश काश्यप। समस्तीपुर जिले के विभिन्न क्षेत्रों में हुई अगलगी की घटना में कई घर जलकर राख हो गया। इस घटना में लाखों रुपये की संपत्ति जलकर बर्वाद हो गयी। मिली जानकारी के अनुसार सरायरंजन थाना क्षेत्र अंतर्गत हरिलोचनपुर गांव मे गुरुवार की रात आग लगने से तीन घर जल गया। घटना का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया। लेकिन लोग शार्ट र्सिकट को कारण मान रहे हैं। घटना में घर में रखे सभी सामानों के साथ-साथ खाद्य सामग्री भी जलकर बर्वाद हो गयी। आग लगने की सूचना पर पहुंचे ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया।
इधर, वारिसनगर थाना के लखनपट्टी पंचायत के शादीपुर बथनाहा गांव में भी गुरुवार की रात अगलगी की घटना हुई। उक्त घटना के बारे में बताया जाता है कि भोजन बनाने के दौरान राम किशुन राय के घर में रसोई गैस सिलेंडर में रिसाव होने के कारण घटना हुई। घटना में दो लोगों का घर जल गया। घर में रखे सभी सामानों के साथ-साथ दो पालतू मवेशी की भी आग में झुलसकर मौत हो गयी।
ग्रामीणों व फायर ब्रिगेड दस्ता ने घटना स्थल पर पहुंच कर आग पर काबू पा लिया। अन्यथा आग की लपटें इतनी तेज थी कि आपपास के दर्जनों घर आग की चपेट में आ सकता था। उक्त घटना में लाखों रुपये की क्षति आंकी गयी है।