बिहार
समस्तीपुर में फिर मिला एक कोरोना पॉजीटिव, जिले में 8 हुए मरीज
By Deshwani | Publish Date: 10/5/2020 10:47:35 PMसमस्तीपुर। उमेश काश्यप। समस्तीपुर जिले में कोरोना कोविड 19 पॉजीटिव मरीजो की संख्या लगातार बढ़ता जा रहा है। रविवार को समस्तीपुर के बिथान ब्लॉक में एक युवक में कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। इसके साथ ही जिले में कुल पॉजिटिव मरीजो की संख्या आठ हो गयी है। सीएस डॉ आरआर झा ने बताया कि बिथान के एक मरीज में कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। जिसे समस्तीपुर मुख्यालय स्थित कोविड19 आइसोलेशन केंद्र में रखा जायेगा। उक्त मरीज में हाउस सर्वे के द्वारा लक्षण पाया गया था। जिसे क्वारेन्टीन में रखा गया था।
मिली जानकारी के अनुसार पिछले दिनों बिथान क्वारेन्टीन केंद्र में तबियत बिगड़ने पर रोसड़ा लाया गया। फिर उसका सैम्पल लिया गया। जो पॉजीटिव आया।इसके बाद जिला प्रशासन में हड़कंप मच गया। इधर, विद्यापतिनगर के युवक में दोबारा जांच में भी रिपोर्ट पॉजिटिव आया। सीएस ने कहा कि पॉजीटिव मिलने पर आइसोलेशन केंद्र में रखा गया था। फिर दो दिन पूर्व उसका सैंपल लेकर भेजा गया था, जो पॉजीटिव आया है। हालांकि उक्त युवक पूरी तरह स्वस्थ है।