बिहार
समस्तीपुर में फिर मिले 6 कोरोना पॉजिटिव मरीज ,बिहार में संक्रमितों की संख्या पहुंची 556
By Deshwani | Publish Date: 8/5/2020 11:23:32 AMफोटो देशवाणी: समस्तीपुर डीएम व सीएस।
समस्तीपुर। उमेश काश्यप। बिहार में कोरोना कोविड 19 पॉजिटिव मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। इस कड़ी में समस्तीपुर में भी कोरोना कोविड19 पॉजिटिव के छह नए मरीजो की पहचान हुई है। जिसमें रोसड़ा ब्लॉक में चार व हसनपुर ब्लॉक में दो नए मरीज पॉजिटिव मिला है। इन सभी मरीजो को समस्तीपुर शहर के होटल डबल ट्री में बनाये गया कोविड19 आइसोलेशन केंद्र रखा गया है।
जिला सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी ऋषभ कुमार ने बताया कि 08 मई को प्राप्त कोविड19 जांच प्रतिवेदन में छह लोगों का कोविड19 जांच पॉजिटिव प्राप्त हुआ है। यह छह लोग पश्चिम बंगाल से समस्तीपुर (रोसड़ा अनुमंडल) में पांच मई को आए थे और सभी को क्वॉरेंटाइन कैंप में आवासित थे। इसमें रोसड़ा ब्लॉक के चार व हसनपुर ब्लॉक के दो मरीज हैं। विदित हो इन छह मरीज में सभी पुरूष हैं। सभी मरीज 35 वर्ष से 57 वर्ष के बीच के हैं। विदित हो कि इससे पूर्व एक मरीज विद्यापतिनगर ब्लॉक में मिला था। अब जिले में कोरोना पॉजिटिव मरीज की संख्या सात हो गयी है।