बिहार
समस्तीपुर में रामजानकी मंदिर से सौ साल पुरानी 25 किलो की मूर्ति हुई चोरी
By Deshwani | Publish Date: 20/4/2020 12:50:37 PMसमस्तीपुर। उमेश काश्यप। एक तरफ लॉकडाउन में लोग अपने घरों कैद रहना बेहतर समझ रहे हैं। वही बेखौफ चोरों का आतंक भी सिर चढ़कर बोलने लगा है।
चोरों ने भगवान के मंदिर को निशाना बनाते हुए रामजानकी ठाकुरबारी मंदिर 25 किलोग्राम की कीमती मूर्ति चोरी कर ली। पूरा मामला समस्तीपुर के खानपुर थाना क्षेत्र के हसनपुर गांव का है। यहां राम-लक्ष्मण सीता की मूर्तियों पर चोरों ने हाथ साफ कर दिया। बताया जा रहा है कि लगभग 100 साल पहले स्थापित की गई। ये मूर्तियां अष्ट धातु की थीं।
ग्रामीणों की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। हालांकि मूर्ति चोरी के मामले में फिलहाल कोई सुराग नहीं मिल सका है। खानपुर पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर मामले की जांच में जुट गयी है।