बिहार
बदमाशों ने जिला परिषद सदस्य मंजू देवी को गोली मारी, हालत गंभीर
By Deshwani | Publish Date: 19/10/2019 12:03:09 PMसमस्तीपुर। मुसरीघरारी थाना क्षेत्र गंगापुर-भट्ठी चौक के बीच एनएच 28 पर शुक्रवार रात ताजपुर प्रखंड से जिला परिषद सदस्य मंजू देवी पर बाइक सवार अपराधियों ने ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं। गंभीर रूप से घायल पार्षद को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उनकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है। यह जानकारी डीएसपी प्रीतीश कुमार ने आज दी।
डीएसपी कुमार के मुताबिक मंजू देवी के साथ उनका भतीजा देवेंद्र कुमार था। देवेंद्र ने कहा कि वह चाची मंजू देवी के साथ बाइक पर मुसरीघरारी स्थित डॉक्टर विजय के यहां से रजवा जा रहा था। भट्टीचौक के पास एफसीआई गोदाम के पास लाल रंग की अपाचे बाइक से पीछा कर रहे दो बदमाशों ने चाची पर गोलियां बरसा दीं। इसके बाद अपराधी भाग खड़े हुए। बाद में परिजनों को इस बारे में सूचना दी। जिला पार्षद को शहर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। डीएसपी ने बताया कि इस हमले में एक गोली मंजू देवी की बांह और दो गोलियां कमर में लगी हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।