ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
समस्तीपुर
पारा 5 पर लुढ़का, कड़ाके की सर्दी से लोग बेहाल
By Deshwani | Publish Date: 6/1/2018 3:45:40 PM
पारा 5 पर लुढ़का, कड़ाके की सर्दी से लोग बेहाल

समस्तीपुर (हि.स.)। बीते दो दिन की हलकी राहत के बाद शुक्रवार को एक बार फिर कुहासे के साथ कड़ाके की ठंड से लोग बेहाल रहे। हल्की धूप के बावजूद दिन का तापमान 17 डिग्री सेल्सियस रहा जबकि रात का तापमान 5.8 रिकार्ड किया गया।

डॉ. राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विवि के मौसम विभाग ने शुक्रवार को 10 जनवरी तक का मौसम पूर्वानुमान जारी किया है, जिसके अनुसार इस अवधि में उत्तर बिहार के जिलों में अगले 2-3 दिनों तक शीतलहर की स्थिति बनी रहेगी। हालांकि इस अवधि में दिन के तापमान में हल्का सुधार हो सकता है।
अगले दो-तीन दिनों तक सुबह में मध्यम से घना कुहासा छाया रह सकता है। पूर्वानुमान की अवधि में न्यूनतम तापमान सामान्य से 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट होने की संभावना है जिसके कारण अत्यधिक ठंड एवं शीतलहर की स्थिति बनी रहेगी। 
विवि के मौसम वैज्ञानिक डॉ. ए. सत्तार के मुताबिक न्यूनतम तापमान में गिरावट के कारण खेतों में पाला का असर हो सकता है। पूर्वानुमान की अवधि में अधिकतम तापमान 15 से 18 एवं न्यूनतम तापमान 3 से 5 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। इस अवधि में औसतन 5 से 7 किमी. प्रति घंटा की गति से पछुआ हवा चल सकती है। सापेक्ष आर्द्रता सुबह में करीब 90 से 95 एवं दोपहर में 55 से 65 प्रतिशत रहने का अनुमान है।
 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS