बिहार
गांजा के साथ छह तस्कर गिरफ्तार
By Deshwani | Publish Date: 20/2/2017 4:14:12 PMसमस्तीपुर, (हि.स.)। बिहार में समस्तीपुर जिले के दलसिंगसराय थाना क्षेत्र से रविवार देर रात पुलिस ने एक ट्रक से आठ सौ किलोग्राम गांजा (मादक पदार्थ) बरामद कर छह तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। अपर पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार ने सोमवार को यहां बताया कि सूचना के आधार पर स्पेशल टॉस्क फोर्स (एसटीएफ) और स्थानीय पुलिस ने संयुक्त रुप से ढेपुरा गांव स्थित एक लाइन होटल के निकट एक ट्रक पर लदे आठ क्विंटल गांजा बरामद किया। उन्होंने बताया कि पुलिस ने मौके पर एक बोलेरो में सवार वैशाली जिले के राघोपुर निवासी पशु चिकित्सक अशोक राय समेत छह तस्करों को भी गिरफ्तार किया।