बिहार
समस्तीपुर-खगड़िया रेल खंड पर शीघ्र शुरू होगा विद्युतीकरण कार्य
By Deshwani | Publish Date: 19/2/2017 4:59:23 PMसमस्तीपुर। बिहार में पूर्व मध्य रेलवे के समस्तीपुर रेल मंडल अंतर्गत समस्तीपुर-खगड़िया रेल खंड पर विधुतीकरण का कार्य शीघ्र शुरू होगा। पूर्व मध्य रेलवे (हाजीपुर) के महाप्रबंधक डीके गायेन ने शनिवार रात यहां संवाददाता सम्मेलन में कहा कि समस्तीपुर-खगड़िया रेल खंड पर विधुतीकरण का कार्य शीघ्र शुरू किया जाएगा। इसके अलावा मंडल के समस्तीपुर से जयनगर तक भी विधुतीकरण कार्य किया जायेगा।