ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
झारखंड
झाविमो कार्यकर्ताओं ने बोरियो मुख्य पथ किया जाम
By Deshwani | Publish Date: 18/5/2017 4:31:17 PM
झाविमो कार्यकर्ताओं ने बोरियो मुख्य पथ किया जाम

 साहेबगंज। प्रदीप यादव के रिहाई की मांग को लेकर गुरुवार को झाविमो कार्यकर्ताओं ने बोरियो हाइवे मुख्य पथ को जाम किया। जिलाध्यक्ष राज कुमार यादव और केन्द्रीय कार्यकारणी सदस्य नौशाद आलम के नेतृत्व में झाविमो कार्यकर्ताओं ने सड़क जाम किया। मौके पर नेताओं ने कहा कि 18 मई को पूरे झारखंड में चक्का जाम किया गया और बंद असरदार रहा है।

कार्यकर्ताओं ने बताया कि झारखंड विकास मोर्चा के अलावा कई राजनीतिक दल एवं गैर राजनीतिक संगठन झारखंड की माटी और हक बचाने के संघर्षरत हैं लेकिन झारखंड सरकार यहां की नौजवानों और किसानों का हक को लूटने पर आमादा है। ऐसा महसूस होता है कि वर्तमान सरकार की नीति बन गई है कि माटी और हक केे लिए जो आंदोलन करें। उस आंदोलन और वैसे आंदोलनकारी नेताओं को लाठी और गोली के बल पर दबा दें। बहरहाल जिले मे बंद का कोई खास असर नहीं देखा गया। इस मौके पर मुमताज अंसारी समेत बड़ी संख्या में झामुमो कार्यकर्ता मौजूद रहे।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS