झारखंड
ट्रक की चपेट में आकर एक की मौत
By Deshwani | Publish Date: 6/5/2017 3:36:15 PMसाहेबगंज, (हि.स.)। बरहेट तलवडिया चौक के पास शनिवार को सड़क दुर्घटना में जमशेद अंसारी (36) की मौत हो गई। तलवडिया गांव के पास जमशेद अंसारी सड़क पर खड़ा था। इस दौरान उसने ट्रक को रोकने का इशारा किया, इसी बीच वह गिर गया। ट्रक चालक ने गाड़ी नहीं रोकी और जमशेद अंसारी के सिर पर चढ़ाता हुआ आगे भाग निकला। ग्रामीणों ने भागते ट्रक को पकड़ा और ट्रक चालक की जमकर पिटाई की। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया और घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। ग्रामीणों ने बाद में ट्रक को आग के हवाले कर दिया। समाचार भेजे जाने तक ग्रामीण साहेबगंज-दुमका मुख्य सड़क जाम कर घटनास्थल पर जिले के पदाधिकारियों के आने की मांग कर रहे थे।