झारखंड
लाठी से मारकर युवक की हत्या
By Deshwani | Publish Date: 24/2/2017 4:52:32 PMसाहेबगंज, (हि.स.)। बरहेट थाना के बंदर कोला गांव में राजू पहाड़ियां की हत्या गुरुवार देर रात पीट-पीटकर कर दी गई है। जानकारी के अनुसार जड़ीबेडो निवासी राजू पहाड़िया और गुहिया पहाडिया बंदरकोला के चौकीदार जगदीश पहाडिया के घर शराब पी रहा था। इस दौरान किसी बात को लेकर दोनों में कहा-सुनी हो गयी जिसमें राजू पहाडिया ने गुहिया पहाडिया को लात से मार दिया। इसके बाद नशे की हालत में गुहिया पहाडिया ने लाठी उठा कर उसके सिर पर वार कर दिया, जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गयी। मृतक की पत्नी बामडी पहाडिन ने घटना की जानकारी दी। घटना की सूचना चौकीदार ने पुलिस को दी। पुलिस ने घटना के बाद आरोपी गुहिया पहाडिया को गिरफ्तार कर लिया है ।