रोहतास
किशोर की हत्या से उग्र हुए लोग, किया थाने पर पथराव
By Deshwani | Publish Date: 5/3/2018 5:11:19 PMरोहतास। बिहार के रोहतास जिले के डेहरी में एक किशोर की हत्या कर दी गई। सोमवार सुबह शव मिला तो कोहराम मच गया। किशोर की हत्या के बाद उग्र लोग सड़क पर उतर आए। गुस्साए लोगों ने आगजनी कर सड़क जाम कर दिया।
सुबह सैकड़ों की संख्या में उग्र लोग सड़क पर उतर आए थे। हंगामा कर रहे लोगों में पुलिस के प्रति गुस्सा था। वे हत्यारे की जल्द से जल्द गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे। सूचना मिलने पर आई पुलिस ने लोगों को जाम हटाने के लिए समझाया। लोग नहीं माने तो पुलिसवालों ने सख्ती दिखाई। इससे लोगों का गुस्सा और भड़क गया। गुस्साए लोगों और पुलिस के बीच नोकझोंक हुई। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच झड़प हो गई। उग्र लोगों ने थाने पर भी पथराव किया है। लोगों का गुस्सा देख पुलिसकर्मी थाने में चले गए। डिहरी में अभी भी तनाव बना हुआ है।