बिहार
पहले िकया प्रेम, िफर रचाई शादी, तोहफे में दिया "मौत'
By Deshwani | Publish Date: 20/1/2017 4:57:49 PMसासाराम। देशवाणी न्यूज नेटवर्क।
बिहार के सासाराम के चंद्रवंशी नगर में रोज-रोज के कलह से तंग युवक ने गुरुवार को अपनी
पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना के समय उसकी पत्नी अपने बच्चे को दूध िपला रही थी,
तभी युवक हाथ में पिस्टल लिए दबे पांव अमृता के पास पहुंचा और उसके सिर में सटाकर दो गोलियां चला दी। मृतका िप्रंस चौधरी की पत्नी अमृता बताई जा रही है। अमृता की हत्या के बाद प्रिंस ने रूम के दरवाजे को बंद कर दिया और दरवाजे पर बैठ गया। आसपास के लोगों ने पुलिस को फोन कर बुलाया। इसके बाद शव को अंत्यपरीक्षण के िलए भेजा गया। इधर सासाराम डीएसपी आलोक रंजन के अनुसार, गिरफ्तार युवक ने हत्या की बात कबूल कर ली है, जिसे जेल भेजा जा चुका है। बता दें िक पांच साल तक चले प्रेम संबंध के बाद प्रिंस चौधरी ने अमृता से शादी की थी। शादी के तीन साल ही बीते थे कि प्यार भरे रिश्ते में शक का जहर फैल गया। प्रिंस को शक था कि उसकी खूबसूरत पत्नी के किसी और से भी संबंध हैं। इस बात को लेकर पति-पत्नी के बीच झगड़ा होता था। रोज होने वाले झगड़े से तंग प्रिंस ने अमृता की हत्या करने का फैसला कर लिया था। इसके लिए उसने देसी पिस्टल और गोलियों की भी व्यवस्था कर ली थी। अमृता गुरुवार सुबह अपने कमरे में बेटे को दूध पिला रही थी, तभी उसने उसके सिर में गोली मार दी।
गोली लगने के बाद अमृता एक ओर लुढ़क गई। उसकी गोद में सो रहा बच्चा जमीन पर गिर गया और रोने लगा। पूरा कमरा अमृता के खून से सन गया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई।