ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
झारखंड
झारखंड : रांची के चौक-चौराहों पर लगाए गए सीसीटीवी कैमरे
By Deshwani | Publish Date: 13/9/2018 12:32:32 PM
झारखंड : रांची के चौक-चौराहों पर लगाए गए सीसीटीवी कैमरे

रांची। रघुवर सरकार के प्रयास का ही नतीजा है कि रांची के चौक चौराहे आज सीसीटीवी कैमरे लैस हैं जिसके जरिए रांची की ट्रैफिक व्यवस्था पर नजर रखी जाती है साथ ही क्राइम कंट्रोल में भी सीसीटीवी मददगार साबित हो रहा है। रात हो या दिन राजधानी रांची की तीसरी आंख बन कर ये CCTV कैमरे राजधानी रांची की निगहबानी करते रहते हैं। रांची के लोगों को व्यवस्थित ट्रैफिक के साथ सुरक्षा मुहैया कराया जा रहा है। रघुवर सरकार का राजधानी को अपराध मुक्त बनाने का संकल्प पूरा हो रहा है। 
 
शहर के विभिन्न चौक-चौराहों पर तीसरी आंख लोगों की सुरक्षा के साथ-साथ राजधानी में किसी प्रकार की अपराधिक घटनाओं और गतिविधियों पर लगाम लगाने में सफल साबित हुआ है।सरकार की पहल का ही नतीज़ा है कि आज सूबे से अपराध के ग्राफ में कमी आई। बहरहाल सरकार के इस कदम से राजधानीवासी अब सुरक्षित महसूस कर रहे हैं।किसी भी घटना की फुटेज से अपराधी तुरंत पकड़ में आ जाते हैं। पुलिस को भी अपराधियों तक पहुंचने में आसानी होती है।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS