ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
रांची
धूमधाम से निकली सरहुल की शोभायात्रा
By Deshwani | Publish Date: 20/3/2018 5:47:16 PM
धूमधाम से निकली सरहुल की शोभायात्रा

रांची।  सरहुल की शोभायात्रा निकल चुकी है।  सड़कों पर तरह तरह  के रंग नृत्य के साथ  जश्न का माहौल है।   रांची के अलबर्ट एक्का चौक पर भारी भीड़ है।  कई जगहों से लोग जुलूस में शामिल हुए हैं।  

प्रकृति का पर्व सरहुल की धूम पूरे प्रदेश में देखी जा रही है. राजधानी रांची सरना झंडे से पट चुका है।  सरहुल आदिवासियों का प्रमुख पर्व है, जो झारखंड, उड़ीसा और  बंगाल के आदिवासियों के द्वारा मनाया जाता है।  श्रद्धालु साल के वृक्ष की पूजा कर रहे हैं. यह उत्सव चैत्र महीने के तीसरे दिन चैत्र शुक्ल तृतीया को मनाया जाता है। 
 
यह पर्व नये साल की शुरुआत का भी प्रतीक माना जाता है।  दोपहर 12 बजे से  रांची के सभी इलाकों में बिजली है जो रात के दस बजे तक बंद रहेगी। यह फैसला सुरक्षा के दृष्टिकोण से लिया गया है।  
 
रांची एरिया बोर्ड के मुख्य अभियंता सह महाप्रबंधक धनेश झा ने कहा कि जैसे -जैसे प्रशासन की और से आदेश मिलते जायेगा वैसे-वैसे बिजली बहाल की जायेगी।  उधर, रात में मंगलवारी जुलूस को देखते हुए भी विशेष दिशा-निर्देश दिये गये हैं।  
 
अधिकारियों को कहा गया है कि जुलूस वाले मार्ग में झंडा व तार का ख्याल रखें ताकि किसी भी तरह की कोई अप्रिय घटना न घटे।  यह दिशा निर्देश रामनवमी महापर्व तक प्रभावी रहेगा।  उन्होंने कहा कि रामनवमी के दिन भी दोपहर 12 बजे से बिजली बंद रहेगी। 
 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS