ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
झारखंड
झारखंड के नये मुख्य सचिव बने सुधीर त्रिपाठी, अधिसूचना जारी
By Deshwani | Publish Date: 28/2/2018 1:28:21 PM
झारखंड के नये मुख्य सचिव बने सुधीर त्रिपाठी, अधिसूचना जारी

रांची। सुधीर त्रिपाठी झारखंड के नये मुख्य सचिव बनाये गये हैं। इस संबंध में आज अधिसूचना जारी कर दी गयी। सुधीर त्रिपाठी 1985 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। वे स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव के पद पर पदस्थापित थे। सुधीर त्रिपाठी ने विभिन्न विभागों में कई अहम जिम्मेदारी संभाली है। वह राज्यपाल के प्रधान सचिव भी रहे हैं। वे 30 सितंबर को सेवानिवृत्त होंगे। 

कार्मिक, प्रशासनिक सुधार तभा राजभाषा विभाग, झारखंड में प्रधान सचिव के पद पर कार्यरत निधि खरे को स्वास्थ्य, चिकित्सा, शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग का प्रधान सचिव बनाया गया है। जबकि गृह, कारा, आपदा प्रबंधन विभाग के प्रधान सचिव एसकेजी रहाटे को कार्मिक, प्रशासनिक सुधार तभा राजभाषा विभाग का प्रधान सचिव बनाया गया है।

गौरतलब है कि मुख्य सचिव राजबाला वर्मा का कार्यकाल आज समाप्त हो रहा है, नये मुख्य सचिव को आज ही पदभार ग्रहण करना है। पहले ऐसी खबरें आ रहीं थीं कि उन्हें एक्सटेंशन दिया जायेगा, लेकिन सरकार ने यह फैसला नहीं लिया। उन्हें मुख्यमंत्री का सलाहकार बनाये जाने की चर्चा है, लेकिन अभी तक इस बारे में कोई अधिकारिक सूचना नहीं मिली है।
 
कल राजबाला वर्मा ने राज्यपाल द्रौपदी मुरमू से मुलाकात की थी। करीब तीन दशकों तक बिहार - झारखंड की प्रशासनिक गलियारों में चर्चित नाम हो चुकी राजबाला वर्मा मूल रूप से राजस्थान की हैं। 1983 बैच की आइएएस अधिकारी राजबाला वर्मा ने अविभाजित बिहार में कई जिलों के डीएम का पद संभाला और झारखंड की मुख्य सचिव बनकर रिटायर हो रही हैं।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS