ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
रांची
झामुमो का आरोप: भाजपा ने निकाय चुनाव को देखते हुए बनाए फर्जी मतदाता
By Deshwani | Publish Date: 27/2/2018 4:12:40 PM
झामुमो का आरोप: भाजपा ने निकाय चुनाव को देखते हुए बनाए फर्जी मतदाता

रांची। झारखंड मुक्ति मोर्चा ने आरोप लगाया है कि भाजपा ने नगर निकाय चुनाव को देखते हुए बड़े पैमाने पर फर्जी मतदाता बनाए हैं। इसकी संख्या छह से आठ हजार तक है। विधानसभा सभागार में हुई पार्टी की केंद्रीय समिति की बैठक में इस बाबत नेताओं ने जानकारी दी। झामुमो के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन ने बताया कि फर्जी मतदाता बनाए जाने का आरोप मनगढ़ंत नहीं है।

इस बाबत पार्टी के पास सबूत है जिसे राज्य निर्वाचन आयोग को सौंपा जाएगा। उन्होंने दलीय आधार पर नगर निकाय का चुनाव कराए जाने को सत्तारूढ़ दल का षड्यंत्र करार दिया। हालांकि उन्होंने कहा कि झामुमो पूरी मजबूती से निकाय चुनाव में हिस्सा लेगा। सरकार ने पंचायती राज व्यवस्था का राजनीतिकरण कर दिया है। विकास समिति के जरिए चुने गए लोगों पर भाजपा के कार्यकर्ताओं को बिठाया जा रहा है। उन्होंने किसानों का कर्ज माफ करने की मांग करते हुए कहा कि सरकार लागत का तीन गुना न्यूनतम समर्थन मूल्य तय करे। उन्होंने बताया कि पार्टी का 11वां केंद्रीय महाधिवेशन अप्रैल माह के अंतिम सप्ताह में होगा।

image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS