ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
रांची
चारा घोटाला: सीबीआइ कोर्ट में पेश हुए लालू प्रसाद यादव
By Deshwani | Publish Date: 16/2/2018 2:58:59 PM
चारा घोटाला: सीबीआइ कोर्ट में पेश हुए लालू प्रसाद यादव

रांची। चारा घोटाले में बिहार के पूर्व मुख्यमंत्रीलालू प्रसाद यादव आज सीबीआइ के विशेष कोर्ट में पेश हुए। इधर, लालू से मिलने के लिए कोर्ट परिसर में राजद कार्यकर्ता मौजूद हैं। इनमें भोला यादव, डा. मनोज सहित अन्य शामिल हैं। जानकारी के मुताबिक, सबसे पहले डोरंडा कोषागार से अवैध निकासी से संबंधित चारा घोटाला कांड संख्या आरसी 47ए/96 में सीबीआइ के विशेष न्यायाधीश प्रदीप कुमार की अदालत में पेश हुए। मामले में सीबीआइ की ओर से गवाही दर्ज की जाएगी। 

मामले में लालू के अलावा पूर्व सांसद डॉ. आरके राणा, लोक लेखा समिति के तत्कालीन अध्यक्ष जगदीश शर्मा सहित बेक जूलियस, फूलचंद सिंह, मो. सईद, त्रिपुरारी मोहन प्रसाद, दयानंद कश्यप सहित न्यायिक हिरासत में रहे अन्य आरोपी भी पेश हुए हैं। आरोपियों को बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा से लाकर पेश किया गया। यह मामला डोरंडा कोषागार से 139.35 करोड़ रुपये अवैध निकासी से संबंधित है। सीबीआइ के वरीय विशेष लोक अभियोजक बीएमपी सिंह ने बताया कि मामले में सीबीआइ की ओर से न्यायालय में गवाही दर्ज की जाएगी। दो गवाह भी आए हैं। गवाहों में आंध्रप्रदेश के डीटीओ वेंकेटेश्वरा राव और एक अन्य गवाह आएं हैं।
दुमका कोषागार से अवैध निकासी से संबंधित चारा घोटाला कांड संख्या आरसी 38ए/96 में सीबीआइ के विशेष न्यायाधीश शिवपाल सिंह की अदालत में बचाव की ओर से बहस होगी। इसमें लालू सहित अन्य आरोपियों की ओर से बहस होगी। मामले में लालू व अन्य आरोपियों को पेश किया जाएगा। लालू प्रसाद की ओर से आज बहस पूरी होने की उम्मीद है।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS