रांची
सरकार की कोशिशों से नेतरहाट में बड़ी पर्यटकों की संख्या
By Deshwani | Publish Date: 7/2/2018 1:02:59 PMरांची। खूबसूरत वादियों में बसा नेतरहाट पर्यटकों के लिए पसंदीदा जगहों में से एक है। मुख्यमंत्री रघुवर दास की पहल से जहां इस साल पर्यटकों की संख्या में भारी इजाफा हुआ है तो वहीं दूसरी तरफ लॉ एंड ऑर्डर में सुधार से ईको-टूरिज्म को बढ़ावा मिला है। सिर्फ इस साल पर्यटन से 40 लाख रुपए से अधिक राजस्व की कमाई हुई है।
2 हजार फीट की उंचाई पर बसे नेतरहाट चारों चरफ पहाड़ियों के घिरा हुआ है। रांची से नेतरहाट की दूरी लगभग 154 किलोमीटर है। प्राकृतिक खूबसूरती, ताजी हवा और शानदार मौसम यहां की खूबी है। इस जगह की सुंदरता के कायल सिर्फ राज्य से ही नहीं बल्कि देश और विदेश के भी सैलानी यहां की खूबसूरती के कायल हैं।सूर्योदय से सूर्यास्त तक नेतरहाट की खूबसूरती हर पल बदलती है। सनसेट के बाद आसमान में कई रंग बिखरे दिखाई देते हैं।