रांची
झाविमो नेता उपेन्द्र नाथ सरदार कांग्रेस में शामिल
By Deshwani | Publish Date: 27/1/2018 7:32:33 PM
झाविमो नेता उपेन्द्र नाथ सरदार कांग्रेस में शामिल

रांची (हि.स.)। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ अजय कुमार ने शनिवार को पार्टी कार्यालय में कहा कि पार्टी का जनाधार बढ़ रहा है। पार्टी की विचाराधारा से प्रभावित होकर लोग पार्टी में शामिल हो रहे हैं। इससे कांग्रेस प्रदेश में और मजबूत होगी।
डॉ कुमार ने बताया कि गणतंत्र दिवस के अवसर पर झाविमो नेता उपेन्द्र नाथ सरदार ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की है। उन्होंने कहा कि उपेन्द्र नाथ के पार्टी में शामिल होने से संगठन में मजबूती आएगी और अन्य लोग भी कांग्रेस में शामिल होंगे। इस अवसर पर पूर्व मुखिया सुषेण सरदार, सपन मंडल, सतीश सरदार पूर्व प्रखंड अध्यक्ष सोमेन मंडल सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे। सरदार सहित पार्टी में शामिल होने वाले लोगों का पार्टी कार्यालय में स्वागत किया गया।

image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS