रांची
जेल अदालत से 10 कैदी हुए रिहा
By Deshwani | Publish Date: 27/1/2018 7:08:50 PM
रांची (हि.स.)। जेल अदालत में बिरसा मुंडा कारागार से 10 कैदी को रिहा किया गया। इनमें शिव प्रकाश साहू, प्रमोद कुमार, रोहित बिरुली, मो तनवीर, रुकेश कुमार, टीपू कुमार, शनि टोप्पो, दशरथ भारती, दिलीप उरांव और आरिफ खान शामिल है।
गणतंत्र दिवस पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार रांची की ओर से जेल अदालत एवं जागरुकता शिविर का आयोजन किया गया था। इस दौरान सुनवाई के लिए तीन बेंचो का गठन किया गया था। बेंच संख्या एक से दो बन्दी शिव व प्रमोद को, बेंच संख्या दो से पांच कैदी,रोहित,तनवीर,टीपू और शनि, बेंच संख्या तीन में तीन कैदी दशरथ, दिलीप और आरिफ को रिहा किया गया। यह जानकारी शनिवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव राजेश कुमार सिंह ने दी।
जेल अदालत में मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी स्वंयम्भू, जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव राजेश कुमार सिंह रेलवे न्यायिक दंडाधिकारी एस बी शर्मा न्यायिक दंडाधिकारी परमानंद उपाध्याय, न्यायिक दंडाधिकारी मनीष कुमार सिंह, न्यायिक दंडाधिकारी धर्मेंद्र कुमार, न्यायिक दंडाधिकारी अनिल कुमार एवं राजू त्रिपाठी उपस्थित रहे। साथ ही बिरसा मुंडा कारागार के अधीक्षक कर्मचारी एवं न्यायालय के कर्मचारी भी उपस्थित रहे। पैनल अधिवक्ताओं में नित्यानंद सिंह, आदित्य कुमार तिवारी और तनुश्री सरकार उपस्थित रहे।