ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
रांची
होलियाना मूड में होगा हास्य कवि सम्मेलन : संजय सेठ
By Deshwani | Publish Date: 27/1/2018 6:46:48 PM
होलियाना मूड में होगा हास्य कवि सम्मेलन : संजय सेठ

रांची (हि.स.)। हास्यमेव जयते की ओर से होली के उपलक्ष्य में 27 फरवरी को हास्य कवि सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। इसमें देश के विभिन्न राज्यों के प्रसिद्ध कवि शामिल होंगे और अपनी कविताओं से लोगों को लोटपोट करेंगे। इसका आयोजन अपर बाजार स्थित बकरी बाजार मैदान में होगा। हास्यमेव जयते के संरक्षक और खादी बोर्ड के अध्यक्ष संजय सेठ ने शनिवार को प्रेसवार्ता में यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि अपनी संस्कृति को बचाने के लिए संस्था की ओर से इस तरह के कार्यक्रम का आयोजन बीते तीन वर्षों से किया जा रहा है। इसके जरिये लोगों का उत्साह और उमंग बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है। इस क्रम में हास्य, व्यंग, देश प्रेम के बारे में कई तरह की कविताएं होंगी। उन्होंने बताया कि सम्मेलन में मुंबई से सरदार प्रताप फौजदार, उत्तर प्रदेश के लखीमपुरखीरी से आशीष अनल, लखनऊ से सर्वेश अस्थाना, आगरा से ममता जोधा, धार से जॉनी बैरागी सहित अन्य कई कवि आयेंगे। इसमें कई स्थानीय कवि भी भाग लेंगे। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम होलियाना मूड में होगा। कार्यक्रम की शुरूआत फूलों की होली से होगी। इसमें नृत्य सहित अन्य कार्यक्रम होंगे। वृंदावन से आये कलाकारों द्वारा फूलों की होली खेली जायेगी। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्यमंत्री रघुवर दास से कराने की योजना है। इसके लिए मुख्यमंत्री से जल्द मुलाकात की जायेगी। हास्य कवि सम्मेलन के दौरान कई तरह के फूड स्टॉल भी लगाये जायेंगे।


 

image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS