रांची
बजट से पूर्व विपक्षी दलों ने काला रुमाल दिखाकर जताया विरोध
By Deshwani | Publish Date: 23/1/2018 4:29:32 PMरांची (हि.स.)। झारखंड विधानसभा में मंगलवार को वर्ष 2018-19 का वित्तीय बजट पेश करने से पूर्व सम्पूर्ण विपक्ष ने विरोध में सदन में काला रुमाल दिखाया। झारखंड विकास मोर्चा (झाविमो) नेता प्रदीप यादव ने बजट से पहले सदन में काला रुमाल दिखाया। वहीं, झामुमो विधायक अमित महतो काली टोपी पहनकर सदन पहुंचे। इस पर सत्ता पक्ष ने कड़ी आपत्ति जताई, जिसके बाद सदन की कार्यवाही दिन के 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई।
झाविमो के प्रदीप यादव ने कहा कि यह तो अभी शुरुआत है, पूरी पिक्चर अभी बाकी है। विधायक अमित महतो ने कहा कि सरकार चाहे तो हमें फांसी दे दे लेकिन हम सरकार की गलत नीतियों का विरोध करते रहेंगे। 12 बजे के बाद सदन की कार्यवाही दोबारा शुरू होने पर सीएम रघुवर दास ने चौथी बार वर्ष 2018-19 का वित्तीय बजट सदन में पेश किया।