ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
रांची
तेज हवा चलने से बढ़ी ठंड
By Deshwani | Publish Date: 19/1/2018 5:43:05 PM
तेज हवा चलने से बढ़ी ठंड

रांची (हि.स.)। रांची सहित पूरे प्रदेश में न्यूनतम तापमान में एक डिग्री की बढ़ोतरी से कुछ राहत तो है पर ठंडी हवाएं सर्दी का एहसास कराती रहती हैं । शाम होते ही ठंड और बढ़ जाती है। शुक्रवार को रांची में दिनभर धूप से आसमान साफ रहा, लेकिन एक से दो किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से ठंडी हवाएं चलती रहीं जिसके कारण मौसम सर्द रहा।
शुक्रवार को रांची का अधिकतम तापमान 25 और न्यूनतम सात डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया । उधर कांके का न्यूनतम तापमान 3.5 डिग्री और अधिकतम 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। राज्य के अन्य नगर जैसे, जमशेदपुर में अधिकतम तापमान 27.4 और न्यूनतम आठ डिग्री रहा, डालटनगंज में अधिकतम 26.6 और न्यूनतम सात डिग्री सेल्सियस तापमान रहा, बोकारो में अधिकतम तापमान 23 और न्यूनतम आठ डिग्री, चाईबासा में अधिकतम 23.8 और न्यूनतम आठ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया ।

image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS