ब्रेकिंग न्यूज़
जीडी गोयंका पारामेडिकल की मोतिहारी शाखा का शुभारंभ होटल रूद्रा रिजेंसी परिसर में हुआ, डॉ आशुतोश शरण ने किया उद्धाटनमोतिहारी: 25 टीबी मरीजो को गोद लेंगे डाॅ. आशुतोष शरणरक्सौल: 13 बोतल शराब के साथ आरपीएफ ने तीन को किया गिरफ्तारशिक्षा से बंचित बच्चो को पुनः विधालय से जोड़ने के लिए निकाला गया जागरूकता रैलीभारत, यूके की प्रमुख रदरफोर्ड एपलटन प्रयोगशाला में सुविधाएं बढ़ाने में सहयोग करेगाडॉ.राजेन्द्र प्रसाद सिंह बने भारत विकास परिषद रक्सौल के अध्यक्षभारतीय नौसेना का नौसेना उड्डयन उद्योग आउटरीच कार्यक्रम कोलकाता में आयोजितनेपाल: बीरगंज में रात्रिकालीन बाजार लगाने को लेकर प्रेस वार्ता का किया गया आयोजन
रांची
विपक्षी विधायकों का विधानसभा के मुख्य द्वार पर प्रदर्शन
By Deshwani | Publish Date: 19/1/2018 3:47:21 PM
विपक्षी विधायकों का विधानसभा के मुख्य द्वार पर प्रदर्शन

रांची (हि.स.)। झारखंड विधानसभा के बजट सत्र के तीसरे दिन भी विपक्षी विधायकों ने मुख्य सचिव राजबाला वर्मा, पुलिस महानिदेशक डीके पांडेय और एडीजी अनुराग गुप्ता को पद से हटाने और उनके कार्यकाल की सीबीआई जांच की मांग को लेकर विधानसभा के मुख्य द्वार पर प्रदर्शन किया।
प्रदर्शन कर रहे विपक्षी विधायक अपने हाथों में तख्तियां लिए हुए थे, इन तख्तियों पर मुख्य सचिव राजबाला वर्मा को बर्खास्त करो, पुलिस महानिदेशक डीके पांडेय को बर्खास्त करो, एडीजी अनुराग गुप्ता को बर्खास्त करो, आरोपों की सीबीआई जांच हो समेत कई नारे लिखे हुए थे।
प्रदर्शन करने वालों में नेता प्रतिपक्ष हेमंत सोरेन, कांग्रेस के इरफान अंसारी, निर्मला देवी, झारखंड विकास मोर्चा के प्रदीप यादव, भाकपा माले के राजकुमार यादव, झारखंड मुक्ति मोर्चा के स्टीफन मरांडी, योगेंद्र महतो रविंद्र नाथ महतो, चंपाई सोरेन, अमित मंडल कुणाल षाडंगी, दीपक बिरुवा और जयप्रकाश भाई पटेल तथा जोबा मांझी समेत अन्य सदस्य शामिल हुए।

image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS