रांची
हज सब्सिडी पर लालू ने साधा मोदी पर निशाना
By Deshwani | Publish Date: 17/1/2018 7:33:15 PMरांची (हि.स.)। राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने हज सब्सिडी हटाने के केंद्र सरकार के फैसले पर पीएम मोदी पर निशाना साधा है। लालू ने कहा कि मोदी के मन में मुस्लिमों के प्रति क्यों घृणा है, इसका जवाब उन्हें देना चाहिए। उन्होंने कहा कि धार्मिक स्थानों पर जाने के लिए सब्सिडी दिया जाता है। पता नहीं मोदी किस बात का मुसलमानों से बदला ले रहे है। लालू बुधवार को डोरंडा कोषागार मामले में सीबीआई की विशेष अदालत में पेशी के बाद कोर्ट परिसर में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि लोग इबादत करते है, खुदा के घर जाते है। मक्का मदीना जाते है। मोदी खुदा के घर लोगों को जाने नहीं देना चाहते है। यह दुखद है। इसका खमियाजा उन्हें भुगतना पड़ेगा। विहिप नेता डा प्रवीण भाई तोगड़िया पर पूछे गये सवाल पर लालू ने कहा कि तोगड़िया जेड प्लस का सुरक्षा छोड़कर रात को कहां चले गये थे। इसका उन्हें खुलासा करना चाहिए। वे कौन संत लीला करने गये थे। इसकी भी जांच होनी चाहिए। मौके पर प्रदेश राजद अध्यक्ष अन्नपूर्णा देवी, डा मनोज, भाष्कर वर्मा सहित कई पार्टी नेता मौजूद थे।