रांची
राज्य में एक बार फिर बढ़ा शीतलहर का प्रकोप
By Deshwani | Publish Date: 16/1/2018 6:04:22 PMरांची (हि.स.)। राजधानी रांची समेत पूरे झारखंड में एक बार फिर से शीतलहर का प्रकोप बढ़ गया है । तीन दिनों तक झारखंड के कई जिलों के न्यूनतम तापमान में हो रही बढ़ोतरी के बाद मंगलवार को एक बार फिर से राज्य में ठंड बढ़ गई है । झारखंड के अधिकांश जिलों में मंगलवार को न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है।
राज्य में सबसे कम तापमान रांची के कांके में 3.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम केन्द्र रांची ने राज्य के पश्चिमी और उत्तर पश्चिमी जिलों में अगले 24 घंटे के लिए शीतलहर की चेतावनी जारी की है। रांची सहित अधिकांश क्षेत्रों में लोग शाम ढलते ही सुबह देर तक घर में ही दुबके रहना पसन्द करते हैं। गरीबों के लिए यह ठंड किसी आफत से कम नहीं है। जरूरतमंद लोगों को प्रशासन की तरफ से कोई खास मदद मिलती नजर नहीं आ रही है।
राज्य के चार नगरों का अधिकतम और न्यूनतम तापमान
रांची का 24 डिग्री सेल्सियस से -06 डिग्री सेल्सियस,
जमशेदपुर- 26 डिग्री सेल्सियस से -06.8 डिग्री सेल्सियस,
डाल्टेनगंज-26.6 डिग्री सेल्सियस से -05 डिग्री सेल्सियस और
बोकारो -23 डिग्री से सेल्सियस -05 डिग्री सेल्सियस हैं।