ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
रांची
कुर्मी विकास मोर्चा की महारैली 28 को
By Deshwani | Publish Date: 16/1/2018 6:01:32 PM
कुर्मी विकास मोर्चा की महारैली 28 को

रांची (हि.स.)। कुर्मी को एसटी में सूचीबद्ध करने की मांग को लेकर कुर्मी विकास मोर्चा की ओर से 28 जनवरी को मोरहाबादी मैदान में महारैली का आयोजन किया गया है। इस रैली में हजारों लोगों के शामिल होने की संभावना है। महारैली के माध्यम से कुर्मी को एसटी में सूचीबद्ध करने की मांग को पुरजोर तरीके से रखा जाएगा।
यह जानकारी मंगलवार को कुर्मी विकास मोर्चा के मीडिया प्रभारी ओम प्रकाश महतो ने दी। उन्होंने बताया कि कुर्मियों की एकता को तोड़ने की पुरजोर कोशिश की जा रही है। इसकी साजिश में कुर्मी समाज के कुछ लोग रणनीति के तहत काम कर रहे हैं, लेकिन महारैली में आने वाली भीड़ ऐसी विरोधी तत्वों को आईना दिखाने का काम करेगी। उन्होंने कहा कि कुर्मी को एसटी में सूचीबद्ध करने की मांग को लेकर मोर्चा बीते कई दिनों से आंदोलन कर रहा है लेकिन सरकार इस दिशा में कोई पहल नहीं कर रही है। अगर सरकार जल्द ही इस दिशा में पहल नहीं करती, तो आने वाले समय में मोर्चा उग्र आंदोलन करने को बाध्य होगी। उन्होंने बताया कि महारैली को लेकर मोर्चा ने तैयारी शुरू कर दी है। इसे लेकर मोर्चा के नेताओं को कई जिम्मेदारी भी सौंपी गई है। महारैली को लेकर बहुत जल्द ही एक बैठक होगी, जिसमें तैयारियों की समीक्षा की जाएगी।

image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS