ब्रेकिंग न्यूज़
नेपाल पुलिस ने एक भारतीय नागरिक को कई देशों के विदेशी रूपयो के साथ किया गिरफ्ताररक्सौल में गणेश महोत्सव के अवसर पर भव्य कलश यात्रा का आयोजनभारत-नेपाल सीमा पर एक संदिग्ध बगलादेशी गिरफ्तारमोतिहारी: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर 17 से शुरू होगी पीएम विश्वकर्मा सम्मान योजना, 140 जातियों को मिलेगा लाभमोतिहारी: ईस्ट चंपारण लायंस ने ब्लड डोनेशन कैंप का किया आयोजनविश्व हिन्दू परिषद व बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने निकाला विरोध मार्चयूजीसी ने कहा- डिग्री व प्रोविजनल प्रमाणपत्रों पर आधार नम्बर छापने की अनुमति नहींविकास वैभव और चिराग पासवान को मानव अधिकार रक्षक की महिला टीम ने बांधी राखी
रांची
न्यायमूर्ति एलपीएन शाहदेव की पुण्यतिथि मनाई गई
By Deshwani | Publish Date: 10/1/2018 3:41:29 PM
रांची (हि. स.)। झारखंड आंदोलन के प्रणेता न्यायमूर्ति एलपीएन शाहदेव की छठी पुण्यतिथि यहां बुधवार को मनाई गई। इस अवसर पर सूचना भवन के समीप स्थित एलपीएन शाहदेव चौक पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। जस्टिस शाहदेव को श्रद्धांजलि देने मुख्यमंत्री रघुवर दास पहुंचे। दास ने न्यायमूर्ति शाहदेव के चित्र पर माल्यार्पण किया और श्रद्धा सुमन अर्पित किया। इस अवसर पर न्यायमूर्ति शाहदेव की पत्नी प्रभा शाहदेव, ज्येष्ठ दामाद रतन कुमार, जस्टिस शाहदेव के पुत्र प्रतुल शाहदेव सहित परिवार के अनेक सदस्य भी उपस्थित थे। पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने भी उक्त चौक पर पहुँचकर श्रद्धा सुमन अर्पित किया।
सांसद रामटहल चौधरी ने श्रद्धा सुमन अर्पित करने के बाद न्यायमूर्ति शाहदेव को झारखंड आंदोलन की अंतिम लड़ाई का नायक बताया। उन्होंने कहा कि झारखंड उनके योगदान को कभी नहीं भूल सकता । चौधरी ने कहा की न्यायमूर्ति शाहदेव की पहल के कारण सदान और आदिवासी कंधे से कंधा मिलाकर अलग राज्य के लिए संघर्ष किए थे । 
नगर विकास मंत्री सीपी सिंह ने न्यायमूर्ति शाहदेव को माटी का लाल बताते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में 16 राजनीतिक दलों के लोगों ने एक मंच पर आकर उनके नेतृत्व को स्वीकारा था। यह न्यायमूर्ति शाहदेव के अनुशासित व्यक्तित्व और उनकी लोकप्रियता का परिचायक था। सिंह ने कहा कि आंदोलन के इस दौर में ''पहले माटी फिर पार्टी'' की तर्ज पर हुए आंदोलन का नेतृत्व न्यायमूर्ति शाहदेव ने किया । इस अवसर पर मेयर आशा लकड़ा, दीपक प्रकाश, संजीव विजयवर्गीय सहित अन्य लोग उपस्थित थे।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS