ब्रेकिंग न्यूज़
भारत-नेपाल मैत्री पुल पर जांच के क्रम में एक बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार54वें भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (आईएफएफआई) में हिंदी सीरीज़ पंचायत सीज़न 2 ने सर्वश्रेष्ठ ओटीटी पुरस्कार 2023 जीताशिक्षा विभाग ने 2024 के लिए छुट्टी का कैलेंडर जारी किया, जिसमें तीज, जिउतिया, महाशिवरात्रि का अवकाश समाप्तसोनपुर मेला में जिला प्रशासन के मुख्य मंच से नृत्यांगना राधा सिन्हा ने बिखेरी जलवापशुपालन और डेयरी विभाग ने कल गुवाहाटी में "राष्ट्रीय दुग्ध दिवस 2023" मनायासोनपुर मेला 25 से शुभारंभ, 26 दिसंबर तक चलेगा सारण का विश्वप्रसिद्ध मेलाप्रधानमंत्री ने न्यायमूर्ति एम. फातिमा बीवी के निधन पर शोक व्यक्त कियाजनजातीय गौरव दिवस के उत्सव ने जनजातीय लोगों के सर्वांगीण विकास की पहल को नई गति प्रदान की है: श्री अर्जुन मुंडा
रांची
एसपी और डीएसपी-1 को हटाने की मांग को लेकर धरना 15 को
By Deshwani | Publish Date: 14/12/2017 5:47:46 PM
एसपी और डीएसपी-1 को हटाने की मांग को लेकर धरना 15 को

रांची, (हि .स.)। झारखंड प्रदेश डीजल ऑटो चालक महासंघ अपनी विभिन्न मांगों को लेकर 15 दिसम्बर को बिरसा चौक पर धरना प्रदर्शन करेगा। यह जानकारी महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष दिनेश सोनी ने दी।


उन्होंने कहा कि इससे पहले ऐसा कोई एसपी और डीएसपी नहीं था जो ऑटो चालकों को जबरन परेशान करने का काम कर रहा है। उन्होंने कहा कि दूसरे वाहनों से सड़क में जाम नहीं लग रहा। सिर्फ ऑटो से ही जाम लग रहा है। जहां तहां नो इंट्री, परमिट सहित अन्य कारणों से ऑटो को जब्त कर जुर्माना वसूला जाता है। गरीब ऑटो चालक दूसरे के ऑटो को भाड़े पर लेकर चलाता है। जुर्माना की वजह से ऑटो चालकों के समक्ष भुखमरी की स्थिति आ गयी है। इससे पूर्व पदाधिकारियों एवं सदस्यों की बैठक गुरुवार को कार्यालय में हुई। बैठक में कार्यकारी अध्यक्ष रामकुमार सिंह, उपाध्यक्ष ओमप्रकाश, महासचिव गुड्डू श्रीवास्तव, सचिव रमाशंकर सिंह सहित ऑटो चालक और मालिक उपस्थित थे।

image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS