ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
रांची
बारिश में धुली झारखंड की दीपावली, तेज हवा और वर्षा जारी
By Deshwani | Publish Date: 20/10/2017 7:53:59 PM
बारिश में धुली झारखंड की दीपावली, तेज हवा और वर्षा जारी

रांची, (हि.स .) । राजधानी सहित पूरे राज्य में दीपावली इस बार बारिश में पूरी तरह धुल गई। बंगाल की खाड़ी में बने सायक्लोनिक सर्कुलेशन के पे झारखंड में गुरूवार को आसमान में बादल छाए रहने से अमावस्या की रात और भी भयावह हो गई थी। रुक-रुक कर हो रही बारिश और तेज हवा के झोंके की वजह से दीपावली पर ग्रहण लगा रहा। ना तो सही तरीके से दिया जल पाया और ना ही इलेक्ट्रिक लाइट क्योंकि तेज हवा दीपक नहीं जलने दे रहे थे और बारिश की वजह से बिजली की आंख मिचौली जारी थी। इससे लाइटें भी सही तरीके से नहीं चल पाई। शुक्रवार को भी मौसम की बेरूखी जारी रही है। दीपावली तो समाप्त हो गई लेकिन मौसम का असर झारखंड के सभी शहरों पर देखने को मिल रहा है। तेज हवा और बारिश से लोगों को ठंड का एहसास होने लगा है। कई जगह पर शुक्रवार को भी सुबह से ही झमाझम बारिश होती रही। रांची में दिन भर बारिश हुई। बारिश ने राजधानी को पानी-पानी कर दिया। इस दौरान आसमान में बादल छाए रहे और रह-रहकर बिजली चमकती रही। बारिश के कारण हरमू रोड, अपर बाजार और बरियातू की कई सड़कों पर बारिश का पानी बहने लगा। रांची के आसपास के क्षेत्रों में तेज हवा की वजह से कई पेड़ गिर गए हैं। कुछ स्थानों पर बिजली के तार भी गिर गए हैं। भारत मौसम विज्ञान विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार अगले 24 घंटे तक मौसम इसी तरह रहेगा। 

image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS