रांची
वेटरन अंतर्राष्ट्रीय एथलीट विश्वासी टोपनो का निधन
By Deshwani | Publish Date: 20/10/2017 7:48:49 PM
वेटरन अंतर्राष्ट्रीय एथलीट विश्वासी टोपनो का निधन

रांची, (हि.स.)। वेटरन अंतर्राष्ट्रीय एथलीट विश्वासी टोपनो का गुरुवार की दोपहर ह्रदय गति रुकने से निधन हो गया। वह बूटी मोड़ के पास सैनिक कॉलोनी में बेटी व दामाद के साथ रह रही थी। वह एचईसी से रिटायर हुई थी। 75 साल की विश्वासी सीनियर एथलीट के रूप में पांच बार विदेश जाकर खेल चुकी थी और मेडल भी जीती थी। वह इंडियन स्कूल टूर्नामेंट और आल इंडिया यूनिवर्सिटी टूर्नामेंटों भी खेल चुकी थीं। युवावस्था में इंडियन स्कूल टूर्नामेंट और आल इंडिया यूनिवर्सिटी में प्रतिनिधित्व करने वाली विश्वासी रिटायरमेंट के बाद भी एथलेटिक्स से जुड़ी हुई थी। विश्वासी के निधन पर एथलेटिक्स और अन्य खेलों से जुड़ी तमाम हस्तियों ने शोक व्यक्त किया है।

image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS