रांची
झारखंड में 19-20 अक्टूबर को तेज बारिश के आसार
By Deshwani | Publish Date: 18/10/2017 6:13:49 PM
झारखंड में 19-20 अक्टूबर को तेज बारिश के आसार

रांची, (हि.स.)। बंगाल की खाड़ी में एक गहरे निम्न दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। इसके प्रभाव से राजधानी रांची झारखंड के लगभग सभी जिलों में बुधवार रात तक हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश दर्ज की गयी। निम्न दबाव का क्षेत्र बंगाल की खाड़ी के मध्य पश्चिम में है, जो धीरे-धीरे उत्तर तथा उत्तर-पश्चिम दिशा में बढ़ रहा है। निम्न दबाव का क्षेत्र अगले 24 घंटों के दौरान झारखंड को प्रभावित कर सकता है। 

रांची के मौसम विज्ञान केंद्र से प्राप्त जानकारी के अनुसार इसके प्रभाव से झारखंड के लगभग सभी भागों, में 19-20 अक्टूबर को अच्छी बारिश हो सकती है। झारखंड में बुधवार देर रात कुछ स्थानों पर हल्की बारिश दर्ज की गयी । 

रांची, जमशेदपुर, डाल्टनगंज, गुमला, बोकारो सहित लगभग सभी भागों में दीपावली के दिन तेज़ हवा और गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश दर्ज किए जाने की संभावना है । राज्य में 20 अक्टूबर को हवा कम हो सकती हैं लेकिन बारिश बढ़ने के आसार हैं। राजधानी रांची में बुधवार को अधिकतम तापमान 30 और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया ।

image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS