ब्रेकिंग न्यूज़
इस्ट चम्पारण लायंस क्लब की जेनरल बॉडी मीटिंग में अगले अध्यक्ष के लिए सुजीत कुमार सिंह व सचिव के लिए सुधीर गुप्ता का नाम पर बनी सहमतिजीडी गोयंका पारामेडिकल की मोतिहारी शाखा का शुभारंभ होटल रूद्रा रिजेंसी परिसर में हुआ, डॉ आशुतोश शरण ने किया उद्धाटनमोतिहारी: 25 टीबी मरीजो को गोद लेंगे डाॅ. आशुतोष शरणरक्सौल: 13 बोतल शराब के साथ आरपीएफ ने तीन को किया गिरफ्तारशिक्षा से बंचित बच्चो को पुनः विधालय से जोड़ने के लिए निकाला गया जागरूकता रैलीभारत, यूके की प्रमुख रदरफोर्ड एपलटन प्रयोगशाला में सुविधाएं बढ़ाने में सहयोग करेगाडॉ.राजेन्द्र प्रसाद सिंह बने भारत विकास परिषद रक्सौल के अध्यक्षभारतीय नौसेना का नौसेना उड्डयन उद्योग आउटरीच कार्यक्रम कोलकाता में आयोजित
रांची
मलेशिया-थाईलैंड के लिए रांची से सीधी उड़ान जल्द
By Deshwani | Publish Date: 10/10/2017 4:46:22 PM
मलेशिया-थाईलैंड के लिए रांची से सीधी उड़ान जल्द

रांची, (हि.स.)। राजधानी रांची से मलेशिया और थाइलैंड की सीधी फ्लाइट जल्द ही शुरू की जाएगी। इसके अलावा अन्य देशों से भी रांची को जोड़ने की कोशिश चल रही है।
नागरिक विमानन क्षेत्र के अनुसार रांची से अंतरराष्ट्रीय विमान सेवा शुरू करने की तैयारी की जा रही है। अगर सब कुछ ठीक रहा तो वर्ष 2018 के अंत तक रांची से सीधे मलेशिया-थाइलैंड के लिए विमान सेवा शुरू की जा सकती है। इसके अलावा कई देशों को सीधे रांची से जोड़ने की भी कोशिश है। राजधानी रांची के अतिरिक्त डाल्टनगंज, देवघर, बोकारो और दुमका जैसी जगहों से विमान सेवा शुरू करने की योजना भी है।
जमशेदपुर से कोलकाता के लिए सीधी फ्लाइट
जमशेदपुर से एक घंटे में फ्लाइट पकड़कर कोलकाता जाया जा सकता है जिसकी शुरुआत 19 नवम्बर से हो रही है। इसे लेकर लगभग सारी तैयारी पूरी की जा चुकी है। एयर डेक्कन को इसका लाइसेंस दिया गया है। इस छोटे विमान में 40 सीटें होंगी और किराया भी सिर्फ ढाई हजार रुपये होगा। भविष्य में 25 मार्च, 2018 से रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से 24 घंटे सेवा उपलब्ध होगी।
जमशेदपुर के अलावा कई जगहों से विमान सेवा शुरू करने की योजना है जिसके लिए कई शहरों के हवाईअड्डों को ठीक किया जा रहा है। सरकार इस सुविधा के जरिए पर्यटन को बढ़ावा देना चाहती है। कई शहरों से फ्लाइट के लिंक जुड़े होने से बाहर से झारखंड आ रहे लोगों को आसानी होगी। 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS