झारखंड
भाजपा भगाओ, देश बचाओ महारैली में लाखों लोग जायेंगे झारखंड से
By Deshwani | Publish Date: 25/8/2017 8:22:42 PM
भाजपा भगाओ, देश बचाओ महारैली में लाखों लोग जायेंगे झारखंड से

रांची, (हि.स.)। राजद की भाजपा भगाओ, देश बचाओ महारैली में झारखण्ड से पटना के वैटनरी कॉलेज मैदान में होने वाली 27 की रैली में लाखों लोग जायेंगे। पटना में राजद के प्रदेश अध्यक्ष गौतम सागर राणा, प्रदेश महासचिव कैलाश यादव, साहित्य प्रकोष्ठ के कमल पांडेय, सचिव चन्द्रशेखर भगत,कार्यालय सचिव रामकुमार यादव और पूर्व बिहार के एमएलसी सह प्रवक्ता बिहार प्रदेश निरंजन कुशवाहा तथा पप्पु सिंह वैटनरी कॉलेज मैदान का निरक्षन कर तैयारियों का जायजा लिया। राजद झारखंड के प्रदेश महासचिव कैलाश यादव ने बताया कि तीन विशाल पंडाल एवं रसोइया की व्यवस्था की गई है। रैली में झारखण्ड से कल सुबह से ही लोगो का आने लगेंगे। उन्होंने बताया कि झारखंड के हर कोने से लाखों-लाख की संख्या में लोग रैली में हिस्सा लेंगे। 

image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS