ब्रेकिंग न्यूज़
जीडी गोयंका पारामेडिकल की मोतिहारी शाखा का शुभारंभ होटल रूद्रा रिजेंसी परिसर में हुआ, डॉ आशुतोश शरण ने किया उद्धाटनमोतिहारी: 25 टीबी मरीजो को गोद लेंगे डाॅ. आशुतोष शरणरक्सौल: 13 बोतल शराब के साथ आरपीएफ ने तीन को किया गिरफ्तारशिक्षा से बंचित बच्चो को पुनः विधालय से जोड़ने के लिए निकाला गया जागरूकता रैलीभारत, यूके की प्रमुख रदरफोर्ड एपलटन प्रयोगशाला में सुविधाएं बढ़ाने में सहयोग करेगाडॉ.राजेन्द्र प्रसाद सिंह बने भारत विकास परिषद रक्सौल के अध्यक्षभारतीय नौसेना का नौसेना उड्डयन उद्योग आउटरीच कार्यक्रम कोलकाता में आयोजितनेपाल: बीरगंज में रात्रिकालीन बाजार लगाने को लेकर प्रेस वार्ता का किया गया आयोजन
रांची
पूर्व डीजीपी नेयाज रविवार को होंगे सुपुर्द ए खाक
By Deshwani | Publish Date: 20/8/2017 4:13:57 PM
पूर्व डीजीपी नेयाज रविवार को होंगे सुपुर्द ए खाक

रांची, (हि.स.)। झारखंड के पूर्व डीजीपी नेयाज अहमद का रविवार को पटना में सुपुर्द ए खाक किया जाएगा । रविवार दोपहर दो बजे पाटलीपुत्रा कब्रिस्तान में जनाजे की अंतिम नमाज होगी। गिरिडीह से उनके परिवार और रिश्तेदार पटना के लिए रवाना हो चुके है। गौरतलब है कि झारखंड के पूर्व डीजीपी नेयाज अहमद का दिल्ली के एस्कॉर्ट्स अस्पताल में निधन हो गया। जानकारी के अनुसार उन्हें पटना में दिल का दौरा पड़ा था। इसके बाद उन्हें एयर एम्बुलेंस से दिल्ली ले जाया गया था, जहां उन्होंने अंतिम सांस ली। वह मूल रूप से गिरिडीह जिला के रहने वाले थे और फिलहाल पटना में रह रहे थे। 
उनके निधन पर झारखंड पुलिस परिवार ने गहरी संवेदना व्यक्त की है। झारखंड में नेयाज़ अहमद पुलिस विभाग के कई महत्वपूर्ण पदों पर रह चुके है। 13 जनवरी 2010 को उन्होंने झारखंड पुलिस प्रमुख (डीजीपी) का पद संभाला था। एक साल से अधिक तक वह डीजीपी के पद पर रहे। 28 फरवरी 2011 को वह रिटायर हुए। वह लंबे समय तक एडीजी व डीजी निगरानी के पद पर पदस्थापित रहे। इस दौरान उन्होंने जेपीएससी नियुक्ति घोटाला व ओलंपिक खेल घोटाले की भी जांच की थी। अपने कार्यकाल में कोड़ा, एनोस एक्का, कमलेश सिंह मामले की निगरानी नेयाज अहमद ही कर रहे थे। पूर्व डीजीपी बीडी राम के बाद वर्ष 2010 में झारखंड पुलिस का मुखिया इन्हें ही बनाया गया था।
 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS