रांची
परवेज हयात बनेंगे डीजी ट्रेनिंग !
By Deshwani | Publish Date: 19/8/2017 12:36:57 PMरांची, (हि.स.)। झारखंड कैडर के सीनियर आईपीएस अफसर परवेज हयात केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से जल्द लौटेंगे। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने उन्हें अपने मूल कैडर में वापस जाने की अनुमति दे दी है। झारखंड वापसी के बाद उन्हें डीजी ट्रेनिंग के पद पर पदस्थापित किया जा सकता है। इसके लिए झारखंड में डीजी ट्रेनिंग का पद सृजित किया जा रहा है।पूर्व डीजीपी राजीव कुमार को हटाए जाने के बाद उन्हें डीजी ट्रेनिंग की जिम्मेवारी सौंपी गई थी।उस समय भी डीजी ट्रेनिंग का पद सृजित नहीं था।उनकी पदस्थापना के बाद दो साल के लिए डीजी ट्रेनिंग का पद सृजित किया गया, जिसकी अवधि समाप्त हो चुकी है। 1984 बैच के आईपीएस अफसर परवेज हयात लंबे समय तक केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर रहे हैं। बीच में वह झारखंड के मूल कैडर लौटे थे लेकिन उनकी पदस्थापना झारखंड में नहीं हुई थी। उनकी पदस्थापना दिल्ली के झारखंड भवन में स्थानीय आयुक्त कार्यालय में ही की गई थी जिसके बाद वह केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर चले गए थे।