रांची
झारखंड आदिवासी संघर्ष मा मिलन समारोह 10 सितम्बर को
By Deshwani | Publish Date: 18/8/2017 11:53:39 AM
झारखंड आदिवासी संघर्ष मा मिलन समारोह 10 सितम्बर को

रांची, (हि.स.)। झारखंड आदिवासी संघर्ष मोर्चा की ओर से मिलन समारोह का आयोजन किया गया है। इसका आयोजन 10 सितम्बर को मोरहाबादी स्थित संगम बैंकट हॉल में किया जाएगा। यह जानकारी शुक्रवार को मोर्चा के मुख्य संयोजक सह प्रवक्ता प्रेम शाही मुंडा ने दी। उन्होंने बताया कि मिलन समारोह में मोर्चा के सभी पदाधिकारी शामिल होंगे। 
इसके अलावा रांची, खूंटी, दुमका सहित अन्य जिलों के कार्यकर्ता भी शामिल होंगे। उन्होंने बताया कि मिलन समारोह की तैयारी को लेकर कई कमेटी का भी गठन किया गया है। साथी मोर्चा के नेताओं को कई आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि मिलन समारोह को लेकर तैयारी अभी से ही शुरू कर दी गई है।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS