झारखंड
सृजन घोटाले की सीबीआई जांच हो तो 15-20 आईएएस फसेंगें : लालू यादव
By Deshwani | Publish Date: 17/8/2017 8:40:54 PM
रांची, (हि.स.)। राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने कहा है कि बिहार के सृजन घोटाला में सीएम नीतीश, डिप्टी सीएम सुशील मोदी और गोड्डा सांसद निशिकांत दूबे, गिरिराज सिंह समेत भाजपा के कई बड़े नेताओं का हाथ है। उन्होंने कहा कि भागलपुर के मॉल में मोदी की बहन की भी हिस्सेदारी है। उन्होंने मामले में केंद्र सरकार से सीबीआई जांच की मांग की है। उन्होंने कहा कि सीबीआई जांच करने पर इस घोटाले में 15-20 आईएएस अफसर फसेंगें। लालू गुरुवार को स्टेट गेस्ट हाउस में प्रेस कांफ्रेंस में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि
देश के पीएम ओर बिहार में उनके स्टेपनि सीएम तेजस्वी ओर मेरे परिवार को सब जगह जाली मुकदमा में फंसाया है। नीतीश कुमार उर्फ पलटू राम कहा करते थे कि उनके ऊपर एक भी आरोप नही लगा। उनकी पोल भागलपुर में खुल गयी। चुल्लू भर पानी मे इन्हें डूब जाना चाहिए। चारा घोटाला में मेरी इजाजत से एक भी पैसा का घोटाला नही हुआ। सृजन घोटाला में लूट हुई है। बिहार के सीएम को सृजन घोटाला से जुड़ी जानकारी 2013 में दी गयी। रिजर्व बैंक और वित्त विभाग को इसकी जानकारी दी गयी थी।
2000 करोड़ से ज्यादा का घपला हुआ। ये नीतीश का महा घोटाला है। नीतीश का ये भेद दिल्ली को पता चल गया था इसलिए उन्होंने नरेंद्र मोदी की गोद मे जाकर सरेंडर किया। मेरे परिवार को बेवजह परेशान किया जा रहा। निशिकांत दुबे का मॉल भागलपुर में बन रहा है। होटलों ओर अपार्टमेंट में निवेश किया गया है। तानाशाह के साथ चला गया नीतीश तेजस्वी से इतने डर गए कि उनकी सभा से पहले 144 लगा दी गयी। नीतीश लोकतंत्र का गला घोंट रहे हैं। सुशील पर कोई हमला नही हुआ वो नकली आदमी हैं। मौके पर राजद के कई नेता मौजूद थे।