रांची
तेज हवाओं के साथ मध्यम दर्जे की होगी बारिश
By Deshwani | Publish Date: 16/8/2017 4:58:51 PM
तेज हवाओं के साथ मध्यम दर्जे की होगी बारिश

रांची, (हि.स.)। राजधानी रांची सहित राज्य भर में तेज हवाओं के साथ मध्यम दर्जे की बारिश होने की सम्भावना है। राज्य मौसम विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार झारखंड में बुधवार से लेकर गुरुवार तक तेज हवाओं के साथ कही-कही गरज के साथ छींटे पड़ने के अलावा मध्यम बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग द्वारा जारी चेतावनी में कहा गया है कि झारखंड के आस-पास एयर सर्कुलेशन बना हुआ है जो गुरुवार तक तक रहेगा। रांची के अलावा राज्य के बोकारो, देवघर ,धनबाद, दुमका, गिरिडीह, हजारीबाग, जामताड़ा, प.सिंहभू-पू.सिंहभूम और रामगढ़ में बुधवार से गुरुवार तक हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश के अलावा बादल गरजने के साथ-साथ मजबूत तूफानी हवाओं के भी चलने की संभावना है। रांची में बुधवार को अधिकतम तापमान 29 और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।
 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS