रांची
रिंकू भगत को मिलेंगे दो लाख
By Deshwani | Publish Date: 12/8/2017 4:38:54 PM
रिंकू भगत को मिलेंगे दो लाख

रांची, (हि.स.)। मुख्यमंत्री रघुवर दास से शनिवार को क्लासिक मिसेस इण्डिया 2017 प्रतियोगिता की विजयी प्रतिभागी रिंकू भगत ने मुलाकात किया। मुख्यमंत्री ने रिंकू भगत को बधाई देते हुए कहा कि क्लासिक मिसेस इण्डिया का खिताब जीतकर आपने पूरे देश में झारखण्ड का नाम रौशन किया है। मुख्यमंत्री ने रिंकु भगत को प्रोत्साहन राशि के रूप में 2 लाख रुपये देने की घोषणा भी की। मालूम हो कि रांची धुर्वा निवासी रिंकू भगत ने चेन्नई में चार जुलाई को सम्पन्न हुए क्लासिक मिसेस इण्डिया प्रतियोगिता में विजयी हुई थी।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS