रांची
ठाकुर विश्वनाथ शाहदेव को याद किया
By Deshwani | Publish Date: 12/8/2017 4:21:18 PM
ठाकुर विश्वनाथ शाहदेव को याद किया

रांची, (हि.स.)। मुख्यमंत्री रघुवर दास ने शनिवार को ठाकुर विश्वनाथ शाहदेव की जयंती पर एचईसी गोलंबर स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर अपनी श्रद्धा सुमन अर्पित की। रघुवर दास ने कहा कि 1857 की क्रांति में उन्होंने अंग्रेजों के विरुद्ध संघर्ष में अद्वितीय राष्ट्रभक्ति का निर्देशन किया। 1858 में जब ठाकुर विश्वनाथ शाहदेव चतरा तालाब के निकट युद्ध कर रहे थे, तभी धोखे से उन्हें घेर कर पकड़ लिया गया। 16 अप्रैल 1858 को ठाकुर विश्वनाथ शाहदेव को रांची जिला स्कूल के गेट के निकट एक कदंब पेड़ की डाली पर फांसी दे दी गयी थी। मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी शहादत को हम व्यर्थ नही जाने देंगे। झारखण्ड की गरीबी दूर कर और विकास की राह में खड़े अंतिम व्यक्ति के चेहरे पर मुस्कुराहट लाकर ही झारखण्ड के सभी स्वतंत्रता सेनानियों के प्रति अपनी सच्ची श्रद्धांजलि दे सकते हैं।
 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS