ब्रेकिंग न्यूज़
भारत-नेपाल मैत्री पुल पर जांच के क्रम में एक बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार54वें भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (आईएफएफआई) में हिंदी सीरीज़ पंचायत सीज़न 2 ने सर्वश्रेष्ठ ओटीटी पुरस्कार 2023 जीताशिक्षा विभाग ने 2024 के लिए छुट्टी का कैलेंडर जारी किया, जिसमें तीज, जिउतिया, महाशिवरात्रि का अवकाश समाप्तसोनपुर मेला में जिला प्रशासन के मुख्य मंच से नृत्यांगना राधा सिन्हा ने बिखेरी जलवापशुपालन और डेयरी विभाग ने कल गुवाहाटी में "राष्ट्रीय दुग्ध दिवस 2023" मनायासोनपुर मेला 25 से शुभारंभ, 26 दिसंबर तक चलेगा सारण का विश्वप्रसिद्ध मेलाप्रधानमंत्री ने न्यायमूर्ति एम. फातिमा बीवी के निधन पर शोक व्यक्त कियाजनजातीय गौरव दिवस के उत्सव ने जनजातीय लोगों के सर्वांगीण विकास की पहल को नई गति प्रदान की है: श्री अर्जुन मुंडा
झारखंड
राजद नेता की हत्या के पीछे रसूखदार लोग : लालू
By Deshwani | Publish Date: 10/8/2017 6:58:59 PM
राजद नेता की हत्या के पीछे रसूखदार लोग : लालू

रांची, (हि.स.)। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) अध्यक्ष लालू यादव ने पार्टी के वरिष्ठ नेता केदार राय की हत्या के पीछे रसूखदार लोगों का हाथ होने की बात कही है। गुरुवार को पत्रकारों से बातचीत में राजद सुप्रीमो ने कहा कि केदार राय की हत्या के पीछे एक बड़े नेता का हाथ है। लालू यादव ने कहा कि जल्द ही वे इस हत्या का खुलासा करेंगे। 

लालू यादव ने हत्याकांड की सीबीआई से जांच की मांग की है। उन्होंने कहा कि नीतीश सरकार में अपराध का ग्राफ बढ़ता चला जा रहा है। बिहार में अब जंगल राज नहीं मंगल राज होगा, नीतीश और भाजपा मिलकर बिहार में अराजकता को बढ़ावा दे रही है।
 
पटना में गुरुवार सुबह राजद नेता और वार्ड पार्षद केदार राय की गोली मारकर हत्या कर दी गई। सगुना मोड़ के पास सुबह टहलने के दौरान राजद नेता को अपराधियों ने ताबड़तोड़ तीन गोलियां मार दीं जिसके बाद अस्पताल में इलाज के दौरान केदार राय ने दम तोड़ दिया।
 
एक बाइक पर सवार तीन अपराधियों ने उन्हें गोली मारी और फरार हो गए। घायल अवस्था में उन्हें पटना के ही एक निजी अस्पताल में में भर्ती कराया गया था। केदार राय के भाई ने 21 लोगों के खिलाफ एफआइआर दर्ज कराई है जिसमें से पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार लोगों से पुलिस गहन पूछताछ कर रही है। 
 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS