रांची
राष्ट्र सम्मान रैली निकलेगी 13 अगस्त को
By Deshwani | Publish Date: 10/8/2017 11:26:04 AM
राष्ट्र सम्मान रैली निकलेगी 13 अगस्त को

रांची, (हि.स.)। राष्ट्र निर्माण सेना की ओर से राजधानी के विभिन्न इलाकों में 13 अगस्त को राष्ट्र सम्मान रैली निकाली जाएगी। यह रैली दिन की एक बजे से निकलेगी। रैली में सैकड़ों लोग मोटरसाइकिल लेकर शामिल होंगे। 
यह रैली राजधानी के पिस्का मोड़ विश्वनाथ मंदिर से शुरु होकर रातू रोड चौक, कचहरी चौक, अलबर्ट एक्का चौक, सुजाता चौक से ओवर ब्रिज पार कर वापस सुजाता चौक से पहले कडरू अशोकनगर होते हुए पिस्का मोड़ पहुंचेगी। यह जानकारी गुरुवार को राष्ट्र निर्माण सेना के अध्यक्ष अमृतेश पाठक ने दी। उन्होंने बताया कि रैली को सफल बनाने के लिए कई समिति का गठन किया गया है। समिति में विजय पांडे, अभिषेक दुबे, अमित राज, मुकेश खत्री, अमित पाठक सहित अन्य लोगों को शामिल किया गया है।
 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS