झारखंड
नगर निगम बोर्ड की मीटिंग 16 अगस्त को
By Deshwani | Publish Date: 9/8/2017 10:22:46 AMरांची, (हि.स.)। रांची नगर निगम बोर्ड की बैठक 16 अगस्त को रांची नगर निगम सभागार में आहूत की गई है। बैठक की अध्यक्षता मेयर आशा लकड़ा करेंगी। जबकि बैठक में नगर आयुक्त शांतनु अग्रहरि, डिप्टी मेयर संजीव विजयवर्गीय सहित अन्य लोग उपस्थित रहेंगे। यह जानकारी बुधवार को मेयर के निजी सचिव विनोद कुमार ने दी।
उन्होंने बताया कि नगर निगम बोर्ड की मीटिंग में कई एजेंडों पर चर्चा होगी। बताते चलें कि निगम बोर्ड की मीटिंग प्रत्येक महीने के 10 तारीख को होती थी लेकिन इस प्रोसिडिंग की वजह से यह 10 अगस्त को नही हो रहा है।