झारखंड
राज्यपाल से मिलेगा महिला आजसू
By Deshwani | Publish Date: 8/8/2017 8:16:38 PM
राज्यपाल से मिलेगा महिला आजसू

रांची, (हि.स.)। महिला आजसू की प्रदेश अध्यक्ष वायलट कच्छप ने कहा है कि शराब को लेकर पूरे राज्य में अराजकता बढ़ी है। गांवों से लेकर शहरों में शराब की दुकानों पर अफरी तफरी मची है। इससे माहौल भी खराब हो रहा है और महिलाओं के साथ बच्चों को असहज स्थिति का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा है कि झारखंड में शराब बंदी को लेकर जगह- जगह महिलायें आंदोलन करती रही हैं और अब सरकार इसे बंद कराने के बजाय खुद बेच रही है।
आते-जाते लोग शराब की दुकानों पर युवाओं की भीड़ देखकर झारखंड के भविष्य पर सवाल खड़े कर रहे हैं। उन्होंने कहा कहा कि शराब बंदी को लेकर जल्द ही महिला आजसू का एक प्रतिनिधिमंडल राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात करेगा। साथ ही राज्य में शराब बंद कराने के लिए हस्तक्षेप करने का अनुरोध करेगी। 

 
 
 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS