ब्रेकिंग न्यूज़
जीडी गोयंका पारामेडिकल की मोतिहारी शाखा का शुभारंभ होटल रूद्रा रिजेंसी परिसर में हुआ, डॉ आशुतोश शरण ने किया उद्धाटनमोतिहारी: 25 टीबी मरीजो को गोद लेंगे डाॅ. आशुतोष शरणरक्सौल: 13 बोतल शराब के साथ आरपीएफ ने तीन को किया गिरफ्तारशिक्षा से बंचित बच्चो को पुनः विधालय से जोड़ने के लिए निकाला गया जागरूकता रैलीभारत, यूके की प्रमुख रदरफोर्ड एपलटन प्रयोगशाला में सुविधाएं बढ़ाने में सहयोग करेगाडॉ.राजेन्द्र प्रसाद सिंह बने भारत विकास परिषद रक्सौल के अध्यक्षभारतीय नौसेना का नौसेना उड्डयन उद्योग आउटरीच कार्यक्रम कोलकाता में आयोजितनेपाल: बीरगंज में रात्रिकालीन बाजार लगाने को लेकर प्रेस वार्ता का किया गया आयोजन
झारखंड
निर्मल महतो को याद किया
By Deshwani | Publish Date: 8/8/2017 7:56:09 PM
निर्मल महतो को याद किया

रांची, (हि.स.)। आजसू सुप्रीमो सुदेश कुमार महतो ने कहा कि झारखंड के वीर सपूत के विचारों को कभी मरने नहीं देंगे। निर्मल महतो ने अलग राज्य को लेकर जो अलख जगाया थे, उसकी हमें राज्य के नवनिर्माण के लिये लड़ने की उर्जा मिलती है। उन्होंने कहा कि निर्मल महतो युवाओं के प्रेरणास्त्रोत थे और रहेंगे।

महतो मंगलवार को झारखंड आंदोलन के प्रणेता निर्मल महतो के शहादत दिवस पर श्रद्धांजलि देने के बाद बोल रहे थे। इससे पहले उन्होंने सिल्ली में निर्मल महतो की प्रतिमा पर माल्यापर्ण किया। बाद में रांची में पार्टी के कार्यकर्ता जुलूस की शक्ल में जेल चौक पहुंचे और निर्मल महतो की प्रतिमा पर फूल माला चढ़ाया। मौके पर केंद्रीय उपाध्यक्ष हसन अंसारी, रांची जिला अध्यक्ष अनिल टाइगर, ललित ओझा, वनमाली मंडल, आशुतोष गोस्वामी, नइम अंसारी सहित अन्य लोग उपस्थित थे। 

 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS